हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में सोमवार को बिना वर्दी पहने ऑटो चलाने वाले नौ चालकों का चालान किया गया।
विभाग का सत्यापन अभियान
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार से परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू करते हुए यह चालान किया। इससे पहले विभाग ने ऑटो चालकों को वर्दी पहनने से तीन नवंबर तक छूट दी थी। तय सीमा बीतने के बाद सोमवार से परिवहन विभाग ने चालानी कार्रवाई शुरू की। इसके अलावा अभी तक विभाग 1209 ऑटो चालकों का सत्यापन कर चुका है। यह अभियान जारी है। सोमवार को परिवहन विभाग ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इसमें नौ चालान बिना वर्दी के ऑटो चलाने पर काटे गए हैं। इसके अलावा दो ऑटो को सीज किया गया।