Site icon Khabribox

हल्द्वानी: आज रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत शहर के यातायात में बदलाव, देखें डायवर्जन प्लान

आज 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है। इस मौके पर आज हल्द्वानी शहर में डायवर्जन प्लान जारी हुआ है। यह यातायात प्लान आज 19.08.2024 को समय प्रातः 11:00 बजे से 21:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

■ जिसमें रामपुर रोड से आने वाले वाले समस्त बड़े वाहनों को पंचायतघर /शीतल होटल / टीपी नगर ति० होते हुए तीनपानी ति० से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, जहाँ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।
■ बरेली रोड से आने वाले समस्त बडे वाहनों को तीनपानी तिराहा से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा। जहाँ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।
■ कालाढूंगी की ओर से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को लालडॉट तिराहे से होते हुए पनचक्की से हाईडिल/कॉलटैक्स तिराहे से होते हुए से नैनीताल रोड की ओर भेजा जायेगा। जहाँ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।
■ भीमताल / नैनीताल रोड की ओर से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को नारीमन तिराहा
काठगोदाम से डायवर्ट कर गौला बाईपास से बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाले शेष वाहनों को मण्डी बाईपास से टीपी नगर ति० होते हुए रामपुर रोड को भेजा जायेगा।
■ शहर क्षेत्रान्तर्गत रोड़वेज एवं इन्टर सिटी बसों को छोड़कर अन्य प्रकार की समस्त बसों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

Exit mobile version