Site icon Khabribox

हल्द्वानी: पोस्ट ऑफिस में तैनात क्लर्क ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी यह बात

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ डाकघर में क्लर्क पद पर डयूटी कर रहे व्यक्ति ने फांसी के फंदे पर झूलकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

कमरे में लगाई फांसी-

जानकारी के अनुसार निवारणनगर भोटियापड़ाव निवासी महेश कुमार (45) पुत्र चंदर राम हल्द्वानी पोस्ट आॅफिस में क्लर्क था। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद महेश कमरे में सोने चला गया। जब सुबह परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो महेश का शव पंखे के बंधे फंदे से लटका हुआ था।

सुसाइड नोट में पत्नी से मांगी माफ़ी-

इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पंहुची। जिसमें मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने अपनी पत्नी को सॉरी लिखकर माफ करने को कहा है। वही इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version