हल्द्वानी से जुड़ी खबर है। सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिह, एसीएमओ डॉ.रश्मि पंत व डॉ. राहुल लस्पाल के नेतृत्व में एक टीम ने दमुवाढूंगा क्षेत्र में अवैध तरीके से चल रहे क्लीनिक व मेडिकल स्टोर में छापेमारी की है।
बिना डिग्री के संचालित हो रखा था क्लिनिक
सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने बताया कि बिना डिग्री के संचालित हो रहा राधा स्वामी क्लीनिक सील कर दिया गया है। वहीं एक मेडिकल स्टोर को अवैध ब्लड सैंपल लेने के कारण क्लीनिक के रूप में प्रयोग किए जाने के कारण बंद किया गया। छापेमारी की कार्रवाई जारी है।