Site icon Khabribox

हल्द्वानी: गोलापार स्टेडियम में आयोजित हो रही 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत प्रतियोगिताएं, आज से 14 फरवरी तक यातायात प्लान में रहेगा यह बदलाव

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। 38वें राष्ट्रीय खेलों को सकुशल संपन्न कराने हेतु हल्द्वानी गोलापार स्टेडियम के दोनों ओर समस्त प्रकार के भारी वाहनों हेतु यातायात / डायवर्जन प्लान रहेगा। यह डायवर्जन प्लान दिनांक 31.01.2025 से दिनांक 14.02.2025 तक प्रतिदिन प्रात: 08:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

देखें यातायात प्लान

✅✅काठगोदाम की ओर से वाया गोलापार होते हुए मण्डी, टीपी नगर, तीनपानी फ्लाईओवर की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन महाकाली जनरल स्टोर तिराहा से डायवर्ट होकर खेड़ा चौकी से चोरगलिया रोड़ कुंवरपुर तिराहा से दाहिने गौलापुल कुंवरपुर तिराहा से अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
✅✅तीनपानी फ्लाईओवर, मण्डी, टीपी नगर की ओर से काठगोदाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन गौलापुल कुवंर तिराहा से डायवर्ट होकर कुंवरपुर तिराहा चोरगलिया रोड से खेड़ा चौकी से महाकाली जनरल स्टोर तिराहा से अपने गन्तव्य को जायेंगे ।

Exit mobile version