Site icon Khabribox

हल्द्वानी: दीजिये बधाई: अक्षत पंगरिया ने किया कमाल, ऑल इंडिया स्तर पर मिली पहली रैंक, आई इतनी परसेंटाइल

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के अक्षत पंगरिया को बधाई दीजिये। अक्षत ने नीट यूजी परीक्षा-2024 में ऑल इंडिया स्तर पर पहली रैंक प्राप्त की है।

क्षेत्र में खुशी की लहर

मिली जानकारी के अनुसार अक्षत ने पहले प्रयास में नीट की परीक्षा 99.99 परसेंटाइल से पास कर यह उपलब्धि हासिल की है। करायल चतुरसिंह निवासी अक्षत पंगरिया को डॉक्टर बनने की प्रेरणा अपने पिता से मिली। अक्षत के पिता गोविंद बल्लभ पंगरिया सीएचसी किच्छा में चिकित्सक हैं और मां सोनू पंगरिया कुशल गृहिणी हैं। अक्षत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिजनों और गुरुजनों को दिया है। अक्षत ने बताया कि वो मोबाइल का इस्तेमाल कम करते हैं और युवाओं को भी संदेश देना चाहते हैं कि पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करें।

Exit mobile version