Site icon Khabribox

हल्द्वानी: दीजिए बधाई: मां-बेटी की जोड़ी ने किया कमाल, इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक व एक रजत पदक

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी की मां-बेटी की जोड़ी को बधाई दीजिए। दोनों ने शानदार प्रदर्शन के साथ पदक जीते है।

मां बेटी ने जीते पदक

4 से 7 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश के इंदौर में मॉडर्न पेंटाथलॉन की राष्ट्रीय बाईथले (दौड़ व तैराकी) और ट्राईथले (दौड़, तैराकी व शूटिंग) प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें मां-बेटी की जोड़ी ने पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में भार्गवी रावत ने दोनों स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक जीता है। वहीं उनकी माता मोनी रावत ने 40 प्लस वर्ग की बाईथले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है। मोनी रावत वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज मोती नगर में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी बेटी भार्गवी रावत वुडलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में कक्षा 9 की छात्रा हैं। दोनों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

Exit mobile version