Site icon Khabribox

हल्द्वानी: दीजिए बधाई: इन तीन खिलाड़ियों का उत्तराखंड की बालिका हॉकी टीम में हुआ चयन

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी स्टेडियम में हॉकी प्रशिक्षण ले रही तीन बालिकाओं बबीता तिवारी, आरती आर्या एवं पलक पाल को बधाई दीजिए।

दी शुभकामनाएं

इन तीनों का चयन उत्तराखंड की बालिका हॉकी टीम में हुआ है। जानकारी के अनुसार यह खिलाड़ी 2 से 10 जनवरी 2026 तक ग्वालियर (मध्यप्रदेश) के कंपू हॉकी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय स्कूल गेम्स हॉकी प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। खिलाड़ियों के चयन पर खेल प्रेमियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Exit mobile version