हल्द्वानी: हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (STH) में कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आया है। जिससे हड़कंप मच गया।
दी जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर क्षेत्र के कैमरी निवासी 76 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को निमोनिया और ऑक्सीजन की कमी के चलते 7 जुलाई को एक निजी अस्पताल से एसटीएच रेफर किया गया था। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के अधीन एसटीएच के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. परमजीत सिंह ने बताया कि मरीज में निमोनिया के लक्षण होने पर स्वाइन फ्लू की जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट में सार्स सीओवी-टू (कोविड-19) की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आने के बाद मरीज को तुरंत वार्ड-सी में आइसोलेट कर दिया गया था। इस वार्ड में अन्य किसी मरीज को नहीं रखा गया और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चला। स्थिति में सुधार होने पर 18 जुलाई को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। कोविड की पुष्टि होने पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने इसकी जानकारी नैनीताल और रामपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को दे दी थी।