Site icon Khabribox

हल्द्वानी कॉर्पोरेट कप: धम्मू-11 ने जीता फाइनल का खिताब, रोमांचक मुकाबले में अल्मोड़ा वॉरियर को हराया

हल्द्वानी: हल्द्वानी शहर में ‘हल्द्वानी कॉर्पोरेट कप (सीजन-1)’ का आयोजन किया गया। जिसका बुधवार को भव्य समापन हो गया है।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

मिली जानकारी के अनुसार इस खिताबी मुकाबले में धम्मू-11 ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर अल्मोड़ा वॉरियर को 12 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जिसमें फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी धम्मू-11 की टीम ने 19.4 ओवरों में 165 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से निशांत मेहता ने 27, नरेश परिहार ने 16 और अक्षय ने 15 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
​जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा वॉरियर की टीम कड़े संघर्ष के बावजूद 19.4 ओवर में 153 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए प्रदीप कार्की ने सर्वाधिक 46 रन बनाए

किया सम्मानित

विजेता टीम को 51 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
• ​मैन ऑफ द टूर्नामेंट व बेस्ट बॉलर: निशांत मेहता
• ​बेस्ट बैट्समैन: धनराज
• ​बेस्ट विकेटकीपर: नवल जोशी
• ​बेस्ट फील्डर: निखिलेश बिष्ट

Exit mobile version