Site icon Khabribox

हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल हल्दूचौड़ की शपथ समारोह तिथि तय, 11 फरवरी का यह रहेगा पूरा कार्यक्रम

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर से हल्दूचौड़ ईकाई के अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट ने मुलाकात की। अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में शपथ ग्रहण समारोह की तिथि तय की गई।

शपथ ग्रहण समारोह आगामी 11 फरवरी 2024 को तय

जिसमें पर हल्द्वानी देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल हल्दूचौड़ ईकाई का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 11 फरवरी 2024 रविवार को 12 बजे से  प्राथमिक विद्यालय रामलीला मैदान हल्दूचौड़ में अयोजित होने पर सहमति बनी है। इस मौके पर कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर सहित प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी,समाज सेवी संस्थाओं के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा‌।

दी जानकारी

बैठक में प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, केंद्रीय प्रेक्षक आफताब हुसैन ,मनोज खुल्वे ,अजय कृष्ण गोयल,चुनाव अधिकारी हर्ष जलाल,अतुल गुप्ता,भास्कर सुयाल, हल्दूचौड़ ईकाई के उपाध्यक्ष रोहित जोशी,महामंत्री जीवन पांडे, कोषाध्यक्ष हरमोहन बिष्ट, सचिव राजेश सुयाल, उप सचिव विनीत दुमका,संगठन मंत्री प्रवीण शर्मा,मिडिया प्रभारी संतोष भट्ट, अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट ने संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर से मुलाकात कर उक्त जानकारी दी।

Exit mobile version