Site icon Khabribox

हल्द्वानी: अल्मोड़ा के युवक का फांसी के फंदे में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक युवक का फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई।

फंदे से लटका मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के अनुसार मूल रूप से खिरखेत रानीखेत अल्मोड़ा निवासी नवीन बिष्ट (36) पुत्र दुर्गा यहां जल जीवन मिशन योजना के तहत मजदूरी पर काम करता था।बीते मंगलवार रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सो गया। सुबह जब उसका साथी उसे चाय देने के लिए कमरे के बाहर पहुंचा तो खिड़की से उसका शव फंखे के कुंडे से लटका हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद आनन-फानन साथियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या खुदकुशी का मामला लग रहा है।

Exit mobile version