Site icon Khabribox

हल्द्वानी: महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीदेव सुमन की आज पुण्यतिथि, राज्य आंदोलनकारियों ने किया याद

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ राज्य आंदोलनकारियों ने महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्री देव सुमन को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया।
    
दी श्रद्धांजलि

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में महान स्वतंत्रता सेनानी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको विनम्र श्रद्धांजलि दी।

रहें शामिल

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुंवर,राज्य आंदोलनकारी नरेश चंद्र भट्ट,बृज मोहन सिजवाली,श्याम सिंह नेगी,दीपक रौतेला,नरेश कांडपाल,आफताब हुसैन,रजत पंत आदि शामिल रहें।

Exit mobile version