Site icon Khabribox

हल्द्वानी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हल्द्वानी दौरा आज: चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात, यातायात के लिए लागू हुआ नया रूट प्लान

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हल्द्वानी दौरे पर आ रहें हैं। आज, 21 मार्च 2026 को जनपद नैनीताल के प्रस्तावित भ्रमण और जनसभा को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

पुलिस अलर्ट मोड पर

कार्यक्रम में उमड़ने वाली भारी भीड़ और वीआईपी मूवमेंट को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए एसएसपी नैनीताल, श्री मंजुनाथ टीसी ने विशेष यातायात प्लान और पार्किंग व्यवस्था लागू की है। जनसभा और रैली के दौरान शहर की रफ्तार न थमे, इसके लिए एसएसपी ने विस्तृत रूट प्लान तैयार किया है। जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा बलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने कहा कि हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि माननीय रक्षा मंत्री जी का कार्यक्रम सुरक्षित संपन्न हो और साथ ही आम जनता को आवागमन में कम से कम असुविधा हो।

व्यवस्था की मुख्य बातें

• ​रूट डायवर्जन: कार्यक्रम के दौरान निर्धारित मुख्य मार्गों पर सामान्य वाहनों का संचालन डायवर्जन प्लान के अनुसार होगा।
• ​पार्किंग व्यवस्था: आम जनता और रैली में आने वाले वाहनों के लिए पुलिस ने विशिष्ट पार्किंग स्थल चिन्हित किए हैं। निर्धारित स्थानों के अलावा अन्यत्र वाहन पार्क करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
• ​सख्त अनुपालन: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ाई से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।

आम जनता के लिए पुलिस की अपील

​नैनीताल पुलिस ने नागरिकों और पर्यटकों से सहयोग की अपील की है।
• ​पुलिस द्वारा जारी रूट चार्ट और पार्किंग प्लान का पूरी तरह पालन करें।
• ​अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें ताकि जाम की स्थिति न बने।
• ​किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
• ​ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सम्मान करें और सहयोग दें।

Exit mobile version