Site icon Khabribox

हल्द्वानी: गोमाता को राज्य माता का संवैधानिक दर्जा दिए जाने की उठी मांग

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में हल्दूचौड़ में एक प्रेस वार्ता हुई। जिसमें गोमाता राज्य माता जनजागरण अभियान के संयोजक विनोद चंद्र भट्ट ने देवभूमि उत्तराखंड में गोमाता को राज्य माता का संवैधानिक दर्जा दिए जाने की मांग की।

की यह मांग

मिली जानकारी के अनुसार प्रेस वार्ता में उन्होंने इस मांग को लेकर चल रहे आंदोलन की जानकारी दी। जिस पर उन्होंने कहा कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 36 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम लिखित समर्थन पत्र भेजकर इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेने का अनुरोध किया है। उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अंथ्वाल ने भी मांग का समर्थन किया है।

रहें मौजूद

इस मौके पर प्रेस वार्ता में भुवन भट्ट, भुवन सिंह बिष्ट, कैलाश पड़लिया, मनीष तिवारी, हेम दुमका, हर्षित बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version