Site icon Khabribox

हल्द्वानी: काठगोदाम से रानीबाग तक बाईपास बनाने की मांग

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने बताया कि वे जन जागरण समिति ग्रीन सिटी हल्द्वानी के माध्यम से जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि पर्वतीय क्षेत्रों को जोड़ने वाला एकमात्र नैनीताल राजमार्ग काठगोदाम से रानीबाग तक हमेशा जाम के कारण प्रभावित रहता है।

गोला नदी के पूर्व दिशा से एक बाईपास बनाने की नितांत आवश्यकता:

पर्वतीय क्षेत्रों से आने जाने वाले वाहनों का दबाव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और पर्यटन सीजन में तो यह दोगुना और बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में काठगोदाम के गौला पुल से रानीबाग (एचएमटी कालोनी से पहले) तक गोला नदी के पूर्व दिशा से एक बाईपास बनाने की नितांत आवश्यकता है।

विधायक सुमित हृदयेश से भी मिलेंगे:

नवीन वर्मा ने बताया कि इस संदर्भ में उनकी जिलाधिकारी से वार्ता भी हुई है। शीघ्र ही इस विषय पर समिति के पदाधिकारीगण क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश से भी मिलेंगे।

Exit mobile version