Site icon Khabribox

हल्द्वानी: पूरानी पेंशन लागू करने व एनपीएस रद्द की मांग को लेकर प्रदर्शन

हल्द्वानी में एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) से जुड़े रेलवे अधिकारी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पूरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली व नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) रद्द करने की मांग की।

एनई रेलवे मजदूर यूनियन ने किया रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन:

सोमवार को नरमू के काठगोदाम शाखा के अध्यक्ष आरके वर्मा के नेतृत्व में अधिकारी कर्मचारियों के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आरके वर्मा ने कहा की एक तरह सरकार अलग अलग तरीके से रेलवे का निजीकरण करने में लगी है वहीं कर्मचारियों के हितों पर भी कुठाराघात कर रही है।

मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी:

उन्होंने कहा कि सरकार की इन नीतियों के खिलाफ नरमू एकजूट होकर संघर्ष करेगा। कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र चौधरी ने कहा कि सरकार को तुरंत पूरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए साथ ही एनपीएस को बंद करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन को तेज करेंगे।

मौजूद रहे:

इस दौरान शाखा मंत्री अभिषेक सिन्हा, उपाध्यक्ष राजीव सक्सेना, चयन रॉय, रोहन, अमिताभ कश्यप, बृजेश चतुर्वेदी, मलखान मीना, उमेश, अमृत कुमार, चन्द्रमणि तिवारी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version