Site icon Khabribox

हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, जताया शोक

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यालय में आज अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।

दी श्रद्धांजलि

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयरइंडिया फ्लाइट की दुर्घटना पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी प्रदेश कार्यालय में दो मिनट का मौन रख कर मृतकों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए मृतकों के परिवार जनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

जताया शोक

शोक प्रकट करने वालों में प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल,महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल,एडवोकेट पंकज सुयाल, बृजमोहन सिजवाली, मदन मोहन तिवारी,प्रेम सिंह परिहार ,भुवन तिवारी आदि शामिल रहे।

Exit mobile version