Site icon Khabribox

हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल और देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ की मांग, टीपीनगर का नाम जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा जाएं

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल और देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ ने सोमवार को जनरल रावत की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

की यह मांग

इस मौके पर दोनों संगठनों ने सरकार से खास मांग की है‌। जिसमें उत्तराखंड सरकार व नगर निगम हल्द्वानी से हल्द्वानी ट्रांसपोर्ट नगर का नाम स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखने की मांग की। कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा और महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी ने कहा कि राज्य के इस महान सपूत के सम्मान में ट्रांसपोर्ट नगर का नामकरण किया जाना चाहिए और यहां एक स्मारक भी बनाया जाए।

किया समर्थन

इस मांग का समर्थन प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, अध्यक्ष राकेश जोशी, हरजीत सिंह चड्ढा, पंडित दया किशन शर्मा, भास्कर मेहता, ललित रौतेला, उमेश चंद्र पांडे, जसपाल सिंह कोहली, आफताब हुसैन, गिरीश मेलकानी, रोहित रौतेला, गोविंद सिंह मेहरा, जगमोहन चीलवाल और बृजेश तिवारी सहित कई पदाधिकारियों ने किया है।

Exit mobile version