Site icon Khabribox

हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने किया युवा इकाई का विस्तार, इन्हें मिली यह जिम्मेदारी


हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह  कुंवर ने बीते कल शनिवार को संगठन की युवा इकाई का विस्तार किया।

पदाधिकारियों ने अपने मनोनयन पर संगठन का जताया आभार

जिसमें उन्होंने युवा व्यापारी भास्कर सुयाल को युवा इकाई कुमाऊं मंडल का अध्यक्ष,अंकित गुप्ता को महामंत्री,अमित बुधलाकोटी को हल्द्वानी महानगर युवा इकाई का अध्यक्ष,सूरज सिंह सामंत को महामंत्री मनोनित किया है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल युवा इकाई के प्रदेश प्रभारी आफताब हुसैन की संस्तुति महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल के अनुमोदन पर इनकी नियुक्तियां की हैं। चारों पदाधिकारियों ने अपने मनोनयन पर संगठन का आभार व्यक्त किया है।
  
दी बधाई

युवा इकाई के विस्तार पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल,प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी,प्रदेश मंत्री रमेश जोशी,जिलाध्यक्ष राकेश बेलवाल, कार्यवाहक अध्यक्ष हर्ष जलाल, मनोज खुलवे,नेत्र बल्लभ जोशी,विनोद दानी,राजेश अधिकारी,रमेश चंद्र उपाध्याय,राकेश अग्रवाल आदि ने बधाई दी है।
  

Exit mobile version