Site icon Khabribox

हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल हल्दूचौड़ ने पर्यावरण संरक्षण के लिए बांटे पौधे, किया पौधारोपण, दिया यह संदेश


हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्दूचौड़ में आज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल हल्दूचौड़ द्वारा पौधा वितरण व पौधा रोपण कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन

जिसमें पूर्व प्रभारी चिकित्साधिकारी व पर्यावरणविद डॉक्टर आशुतोष पंत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों की देखभाल जरूरी है। इनको लगाना जितना जरूरी है , उससे ज्यादा जरूरी है, इनको रोपित करना। इसके बाद शुरुआती 3 वर्ष तक इनकी निरंतर देखभाल करना। उन्होंने कहा कि जिस तरह आज के भौतिक युग मे मानव अंधाधुंध कटान कर रहा है, ऐसे में वृक्षो का अस्तित्व बचना मुश्किल है। जिसका कारण पर्यावरण असंतुलन हो जाएगा, और वातावरण में ऑक्सीजन की कमी हो जाएगी, इसीलिए इस स्थिति से बचने के लिए पौधे लगाना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि आज 200 छायादार व फलदार पौधे वितरित हो रहे है, जिसमे अमरूद, आँवला, कटहल व नींबू के पौधे है। यहां सहयोगी संस्था नौला फाउंडेशन के निदेशक केसी भट्ट का विशेष सहयोग रहा।

रहे उपस्थित

आज शनिवार को जग्गीबंगर ग्राम पंचायत भवन हल्दूचौड़ में कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट ने की जबकि संचालन- रिम्पी बिष्ट ने किया। यहां महामंत्री-जीवन पांडे, कोषाध्यक्ष एडवोकेट हरमोहन सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान हरेन्द्र असगोला, ग्राम प्रधान ललित सनवाल, राजेन्द्र सिंह अधिकारी, जिला संगठन मंत्री भास्कर सुयाल, महेश जोशी, राकेश धपोला, भारत किरौला, रविन्द्र मेहता, सौरभ नैनवाल, योगेश जोशी सहित तमाम ग्रामीण उपस्तिथ रहे।

Exit mobile version