Site icon Khabribox

हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महानगर प्रभारी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन से निष्कासित, सामने आई यह वजह

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। देवभूमि उद्योग व्यापार महानगर हल्द्वानी के प्रभारी अतुल गुप्ता व महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल शर्मा को संगठन विरोधी गतिविधियों के कारण संगठन से निष्कासित कर दिया गया है।


   
कहीं यह बात

महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने तत्काल प्रभाव से दोनों पदाधिकारियों को संगठन से निष्कासित कर दिया है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी ने बताया की अनुशासन हीनता के लिए संगठन में कोई जगह नही है। दोनों पदाधिकारियों के निष्कासन को जायज बताते हुए अनुशासन समिति अध्यक्ष डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट ने कहा संगठन विरोधी गतिविधि कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Exit mobile version