हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने बीते कल बुधवार को हल्द्वानी के सुप्रसिद्ध कालूसिद्ध मंदिर में पूजा अनुष्ठान एवं भंडारे का आयोजन किया।
भंडारे में उमड़ी भक्तों की भीड़
इस अवसर पर सामूहिक पूजा कर भंडारे से पूर्व भंडारे के लिए निर्मित व्यंजनों का कालूसिद्ध बाबा को भोग लगाया। परम्परागत रूप से कालूसिद्ध बाबा को चढ़ने वाले गुड़ की भेली का प्रसाद भी चढ़ाया गया। भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने भंडारे में आए भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कालूसिद्ध बाबा से नगर में खुशहाली की प्रार्थना की।
रहें शामिल
इस अवसर पर नगर निगम मेयर गजराज सिंह बिष्ट, मंडी परिषद अध्यक्ष डॉक्टर अनिल डब्बू, दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी, राज्य मंत्री दिनेश आर्य, सतीश नैनवाल, राहुल छिमवाल, गणेश उपाध्याय, केदार पलड़िया, जगमोहन चिलवाल, अनिल खंडेलवाल, अजय कृष्ण गोयल, डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट, रमेश जोशी, राजकुमार केसरवानी, गोपाल भट्ट, गीतांजलि बमेठा, सुनीति कपूर, लता भट्ट, बृज मोहन सिजवाली, योगेश कांडपाल, हिमांशु मेर, विनय चौहान, अविनाश गुप्ता, विवेक गुप्ता, महानगर प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट(रज्जी), कृष्ण कुमार आगरी, उमेश बेलवाल, हेमंत सूठा,श् याम सिंह नेगी, प्रेम परिहार, अनिल कुमार सिंह सहित कई स्थानीय भक्त शामिल हुए।