Site icon Khabribox

हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने नगरनिगम द्वारा नए वार्डो में व्यवसायिक टैक्स,( भवन ) कर वापस लेने की उठाई मांग, व्यापारी अधिवेशन बुलाने पर भी विचार

  हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक शनिवार को प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी में आयोजित हुई।

बैठक का आयोजन

इस बैठक में व्यारियों ने नगर निगम से नए वार्डो में व्यवसायिक टैक्स ( भवन कर ) वापस लेने की मांग की। संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए 21 सदस्यों की कोर कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया,साथ ही हल्द्वानी महानगर इकाई के लिए शीघ्र सदस्यता अभियान चलाने पर सहमति बनी। संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने प्रदेश संगठन में योगेश पंत को प्रदेश संगठन मंत्री,राजकुमार नेगी को प्रदेश सचिव,सरदार जसपाल कोहली को यातायात नगर हल्द्वानी का अध्यक्ष बनाया।

बदहाल सड़कों पर जताई चिंता

बैठक में व्यारियों ने हल्द्वानी की बदहाल सड़कों पर चिंता प्रकट की। जिसमें यातायात नगर ट्रांसपोर्टरों की मांगों पर भी विचार किया गया‌। साथ ही अक्टूबर माह में व्यापारी अधिवेशन बुलाने पर विचार किया गया।

रहें मौजूद

इस बैठक में प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट ,प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, कुमाऊं मंडिया प्रभारी हरजीत चड्ढा,महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल,प्रदेश प्रभारी युवा आफताब हुसैन,अविनाश गुप्ता,विनय चौहान,पंकज सुयाल, बृजमोहन सिजवाली, रवि गुप्ता, मनोज खुलवे,हर्ष जलाल,विक्की योगी, माधो सिंह देवपा,वीरेंद्र सिंह रौतेला,आफताब आलम,श्याम सिंह नेगी,उमेश बेलवाल,संतोष गौड़,प्रेम सिंह परिहार,संदीप भैंसोड़ा,विनीत खुलवे, रमेश उपाध्याय,संदीप मिश्रा, जेड वारसी आदि लोग मौजूद रहें।

Exit mobile version