Site icon Khabribox

हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कायराना आतंकी हमले की कड़े शब्दों में की निंदा, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में आज‌ देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने आगामी 26 अप्रैल को हल्द्वानी नगर निगम सभागार में होने वाली प्रदेश कार्यकारणी की बैठक भी स्थगित करने का निर्णय लिया है।

दो मिनट का मौन रख कर मृतकों को दी श्रद्धांजलि

साथ ही देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी में आयोजित शोक सभा में पहलगाम कश्मीर में कायराना आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। दो मिनट का मौन रख कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

प्रदेश कार्यकारणी की बैठक को किया निरस्त

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने इस कायराना हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि जिम्मेदार लोगों को ऐसी सजा दी जाए भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो। कुंवर ने शोक में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की आगामी 26  अप्रैल को नगर निगम सभागार हल्द्वानी में होने वाली प्रदेश कार्यकारणी की बैठक को निरस्त करने की घोषणा की।

रहें शामिल

इस अवसर पर आफताब हुसैन,राजकुमार केसरवानी,अजय कृष्ण गोयल,एडवोकेट पंकज सुयाल,बृजमोहन सिजवाली,योगेश कांडपाल,वीरेंद्र रौतेला,आफताब आलम,दीपक रौतेला,मदन मोहन तिवारी,संतोष गौड़, रजत पंत,भावेश भट्ट,अजय मेहरा,महेंद्र जंतवाल,आदि लोग शामिल रहें।

Exit mobile version