Site icon Khabribox

हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल युवा इकाई का हुआ विस्तार, इन्हें मिली यह जिम्मेदारी

    
हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने आज अपनी युवा इकाई का विस्तार किया।

संगठन का जताया आभार

जिसमें युवा व्यापारियों को अहम जिम्मेदारी दी गई। विनय चौहान को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष और अविनाश गुप्ता को युवा प्रदेश संगठन मंत्री मनोनित किया है। आज संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने दोनों पदाधिकारियों को प्रदेश कार्यालय में नियुक्ति पत्र दिए। दोनों पदाधिकारियों ने अपने मनोनयन पर संगठन का आभार जताया है।
  
रहें उपस्थित

इस अवसर पर संरक्षक मंडल सदस्य पृथ्वीपाल रावत, वेंकट हाल   प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज खुलवे,प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट,प्रदेश युवा प्रभारी आफताब हुसैन,आजीवन सदस्य श्याम सिंह नेगी,प्रेम सिंह परिहार,जिला युवा अध्यक्ष रवि गुप्ता, माधो सिंह देउपा,रजत पंत,सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जगत सिंह बोरा आदि उपस्थित रहें।
    

Exit mobile version