Site icon Khabribox

हल्द्वानी: जोड़ने नहीं तोड़ने वाला डॉक्टर, दवाई की जगह दिए लात घूंसे, मुकदमा दर्ज

कोतवाली पुलिस ने नर्सिंग ऑफिसर के साथ मारपीट के आरोप में एसटीएच के डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानें पूरा मामला

पुलिस को सौंपी तहरीर में नर्सिंग ऑफिसर गौरव उप्रेती का कहना है कि 18 अप्रैल को वह ड्यूटी पर था। इस दौरान अस्पताल में एक मरीज पहुंचा, जिसकी हालत बहुत गंभीर थी। मरीज की जांच के लिए उन्होंने डॉ. जगवीर जादौन को फोन किया, लेकिन वह नहीं आए। दूसरे दिन अस्पताल पहुंचे डॉ. जादौन ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। साथ ही उन्हें फर्श पर गिराकर लात-घूंसों से पीट दिया। घायल अवस्था में उन्हें एसटीएच में ही भर्ती कराया गया। आरोप है कि एसटीएच प्रबंधन से शिकायत के बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही चोटों की जांच कराई तो रिपोर्ट बदल दी गई।

अंगुली निकली फ्रैक्चर

बेस में फिर से जांच कराई तो अंगुली में फ्रैक्चर निकला। उन्होंने पुलिस से आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version