Site icon Khabribox

हल्द्वानी: भारत की प्रमुख ख़ुफ़िया एजेंसी के पूर्व डायरेक्टर डॉ. कृपाल सिंह पंहुचे सर्वोदय इण्टर कॉलेज जंयती स्कूल, प्रदान की इतनी धनराशि, रह चुके हैं पूर्व छात्र

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। सर्वोदय इण्टर कॉलेज जंयती के पूर्व छात्र एवं भारत की प्रमुख ख़ुफ़िया एजेंसी के पूर्व डायरेक्टर डॉक्टर कृपाल सिंह के द्वारा विद्यालय का दौरा किया गया।

साझा किए अनुभव

इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा डॉ बिष्ट का स्वागत किया गया। उन्होंने अपने पूर्व विद्यालय के अनुभवों को छात्र छात्राओं एवं स्टाफ के साथ शेयर किया। साथ ही NCC कैडेट्स को एवं विद्यालय के छात्रों को पॉवर प्रेजेंटेशन के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा एवं भारतीय सनातन,खगोल पर अपना लेक्चर भी रोचक तरह से प्रस्तुत किया। समस्त विद्यालय परिवार के लिए यह एक अविस्मरणीय दिवस रहा। विद्यालय के पूर्व छात्र संगठन के सर्वोत्तम प्रयासों के फलस्वरूप डॉ बिष्ट के द्वारा 50 हजार की धनराशि का सहयोग भी कंप्यूटर हेतु दिया गया जिस पर उनका धन्यवाद जताया।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश लाल वर्मा, NCC अधिकारी कैप्टन शिवराज सिंह बिष्ट शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष पान सिंह बिष्ट, विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता हरीश प्रसाद,जमन सिंह , सहित चंदन सिंह बिष्ट, दीपक जोशी, कुंदन सिंह, उपासना सती, चम्पा अधिकारी, ललित सिंह, मान सिंह, हयात सिंह, लछम नाथ, नवीन नाथ अमर नाथ सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Exit mobile version