Site icon Khabribox

हल्द्वानी: घर से बाहर बुलाकर पूर्व सैनिक को मारी गोली, निजी अस्पताल में भर्ती

आजकल आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही है, जिससे लोगों में खौफ और ज्यादा बढ़ गया है। अब बदमाशों को भी पुलिस का थोड़ा सा भी डर नहीं है। जिसके चलते वह बेखौफ होकर अपनी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

विवाद के चलते मारी गोली-

ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी से सामने आया है। जानकारी के अनुसार बरेली रोड पर गोरापड़ाव में रिटायर्ड हवलदार कौस्तुभानंद शर्मा (58) अपने घर पर रात करीब 9 बजे खाना खा रहे थे। घर पर वह और उनकी पत्नी ही थे। तभी बदमाशों ने उनके घर की डोर बैल बजाई। जिस पर वह घर से बाहर आए और बदमाशों ने एक गोली उनके दाहिने पैर पर मारी और दूसरी सिर के ऊपर से निकल गयी। जिसके बाद हमलावर मौके से भाग गये। घटना का कारण लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है।

अस्पताल में भर्ती-

जिस पर उन्हें तुरंत बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें बाद में निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया। वही पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।

Exit mobile version