Site icon Khabribox

हल्द्वानी: फेमस यूट्यूबर सौरभ जोशी से भाऊ गैंग ने मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, दी चेतावनी

हल्द्वानी के फेमस यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से भाऊ गैंग ने करोड़ों की रंगदारी मांगी है। जिसमें उनसे पांच करोड़ की रंगदारी मांगी है।

मांगी करोड़ों की रंगदारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यू-ट्यूबर सौरभ जोशी उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित ओलिविया काॅलोनी के रहने वाले है। जिसमें उनको 15 सितंबर को ईमेल पर धमकी भरा मैसेज मिला था। मैसेज भेजने वाले ने खुद को हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरोह का आदमी बताया। उसने पांच करोड़ की रंगदारी मांगी और रकम नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी दी। इससे पहले भी बीते साल 18 नवंबर में सौरभ जोशी को गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नाई के नाम पर धमकी मिली थी। उनसे दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी।

मुकदमा दर्ज

इस मामले में सौरभ ने 20 सितंबर को कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने भाऊ गैंग के अज्ञात सदस्यों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version