Site icon Khabribox

हल्द्वानी: दो बच्चों के पिता को प्यार में मिला धोखा तो गटका जहर, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो


यहां दो बच्चों के पिता ने प्यार में धोखा खाने पर जहर गटक लिया। और आत्महत्या से पहले एक विडियो बनाया जिसमें प्रेमिका को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। आनन फानन में परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानें पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी एक युवक ऑटो चालक था। युवक पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया जिसमें उसने कहा कि कुछ दिन पूर्व जब उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती थी उसी दौरान एक युवती उसे अस्पताल में मिली जो अपनी मां के उपचार के लिए आई हुई थी। धीरे धीरे दोनों में बातें होने लगी और दोनों ने एक दूसरे के नंबर ले लिए । दोनों की अक्सर केवल फोन में बात होते रहती थी।  लेकिन कुछ दिन पूर्व युवती उसे अपने रिश्तेदार के वहां ले गई। जहां दोनों दो दिन तक साथ रहे। लेकिन इस बात की जानकारी युवक की पत्नी को लग गई इसके बाद उसने अपनी पत्नी को समझाया और वह शादी के लिए मान भी गई। लेकिन युवती ने शादी से  इंकार कर दिया।

युवती के खिलाफ कार्यवाही की मांग

युवक ने  युवती पर प्यार में धोखा देने और उसे बर्बाद करने का आरोप लगाया है और उसे अपनी मौत का जिम्मेदार बताया उसने कहा कि धोखा खाने के बाद वह कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहा जिस वजह से वह यह कदम उठा रहा है और इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया । इसके साथ ही वीडियो में युवक ने युवती के खिलाफ कार्यवाही की मांग भी की है।

Exit mobile version