Site icon Khabribox

हल्द्वानी: इलेक्ट्रॉनिक और गद्दे की दुकान में लगी भीषण आग

यहां इलेक्ट्रॉनिक और गद्दे की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।जिससे दुकान में रखा आधे से ज्यादा सामान जलकर राख हो गया।

बड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के रेलवे बाजार क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक व गद्दे की दुकान में आग लग गई।मौके पर पहुंची दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।वहीं पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला शॉर्ट सर्किट का है लेकिन पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी।

कुमाऊं रेडियोज भी आया चपेट में

वहीं दुकान में आग लगने से पूरा सामान जलकर राख हो गया,और कुमाऊं रेडियोज भी इसकी चपेट में आ गया फिलहाल दुकान में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Exit mobile version