Site icon Khabribox

हल्द्वानी: यहां लीसा फैक्ट्री में लगी आग, हुआ भारी नुकसान

उत्तराखंड के हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। जहां एक फैक्ट्री में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है।

फैक्ट्री में लगी आग-

जानकारी के अनुसार रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी स्थित इंडोकेम इंडस्ट्रीज लीसा फैक्ट्री में रविवार को अचानक भीषण आग लग गयी। देखते ही देखते यह आग विकराल हो गई। सैंकड़ों क्विंटल लीसा आग की चपेट में आ गया। इससेफैक्ट्री स्वामी को बड़ा नुकसान होने की खबर सामने आई है। वही दमकल विभाग की तीन गाडिय़ों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग किन कारणों से लगी, इसका अभी पता नहीं चला है।

Exit mobile version