Site icon Khabribox

हल्द्वानी: कानून से किया खिलवाड़, तो पहुँचे सीधे जेल—चुनाव की आड़ में गुंडागर्दी नहीं चलेगी- SSP मंजुनाथ

​हल्द्वानी (नैनीताल): एमबीपीजी (MBPG) कॉलेज हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव के अंतिम दौर के प्रचार व सरगर्मियों के बीच दो पक्षों में जमकर मारपीट और हंगामा हो गया।

पुलिस का एक्शन

इस घटना में राधे गुप्ता नाम का एक छात्र घायल हो गया। जिसके बाद मौके पर तैनात पुलिस बल ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कड़ा रुख अपनाया है। एसएसपी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि चुनाव की आड़ में हुड़दंग, दबंगई और अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

​दो लोग गिरफ्तार

एसएसपी के निर्देशों पर कोतवाली हल्द्वानी प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के वीडियो फुटेज के आधार पर मारपीट में शामिल युवकों को चिह्नित किया। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धारा 172 BNSS के तहत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें अनिकेत चरण (पुत्र डेविड चरण, निवासी राजपुरा, दीपक बोरा (पुत्र हरक सिंह बोरा, निवासी तिकोनिया कैनाल रोड, हल्द्वानी) है।

​चुनावी रंजिश वजह

प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों गिरफ्तार युवक सचिव पद के उम्मीदवार भविष्य रावत के समर्थक हैं। आरोप है कि दिन के समय इनका दूसरे सचिव पद प्रत्याशी सार्थक रस्तोगी के समर्थकों के साथ विवाद और मारपीट हुई थी।
​पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अन्य उपद्रवियों की पहचान भी वीडियो फुटेज व साक्ष्यों के जरिए की जा रही है, जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

​ पुलिस टीम रहीं शामिल

उपनिरीक्षक कृपाल सिंह (प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव), कांस्टेबल विजय भारद्वाज, कांस्टेबल मुकेश सिंह एवं कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह शामिल रहें।

Exit mobile version