Site icon Khabribox

हल्द्वानी: पहली बार: आज से अंतरराष्ट्रीय तलवारबाजी स्पर्धा शुरू, भारत समेत एशिया के 18 देशों के तलवारबाज होंगे शामिल

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड एशियन कैडेट कप फेंसिंग टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

प्रतियोगिता का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज 19 सितंबर से प्रतियोगिता शुरू हो रहीं हैं। जिसमें भारत समेत एशिया के 18 देशों के अंडर 17 के तलवारबाज प्रतिभाग करेंगे। गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के मानसखंड परिसर के बहुउद्देशीय हॉल में मुकाबले खेले जाएंगे। बताया कि खेल एशियाई फेंसिंग परिसंघ की ओर से आयोजित पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय तलवारबाजी स्पर्धा के मुकाबले 23 सितंबर तक खेले जाएंगे। हल्द्वानी में पहली बार होने जा रही प्रतियोगिता में 300 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे जिनमें भारत के 150 तलवारबाज मौजूद हैं। बालक और बालिका वर्ग में आयोजित स्पर्धा में ताजाकिस्तान, श्रीलंका, थाईलैंड, सीरिया, इंडोनेशिया सहित विभिन्न देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे।

Exit mobile version