Site icon Khabribox

हल्द्वानी: एफटीआई में वन आरक्षियों का दीक्षांत समारोह, 122 वन आरक्षियों ने छह माह का प्रशिक्षण किया पूरा, साझा किए अनुभव

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में बीते कल शनिवार को वन प्रशिक्षण संस्थान (एफटीआई) हल्द्वानी में वन आरक्षियों का दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ।

प्रशिक्षुओं को वन विभाग के नियमों और कर्तव्यों की दी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्य अतिथि उत्तराखंड वन विकास निगम के प्रमुख वन संरक्षक जीएस पांडेय ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली। इस दीक्षांत समारोह में छह माह का प्रशिक्षण पूरा करने वाले 122 वन आरक्षी शामिल हुए। प्रशिक्षण एक जनवरी 2025 से 30 जून 2025 तक चला, जिसमें वन आरक्षियों को वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और कानूनी प्रावधानों सहित अन्य विषयों में हुनरमंद बनाया गया।

रहें मौजूद

इस अवसर पर एफटीआई की निदेशक तेजस्विनी अरविंद पाटील, उप निदेशक यूसी तिवारी, मयंक शेखर झा, आशीर्वाद कटियार, उप निदेशक सूरज तिवाड़ी, उप निदेशक आशीर्वाद कटियार, सेवानिवृत्त उप निदेशक गोपाल सिंह कार्की, सेवानिवृत्त प्रभागीय वनाधिकारी बलवंत सिंह शाही, सुधीर कुमार, आरएस बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version