Site icon Khabribox

हल्द्वानी: भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव राजीव मेहता एशियन फेंसिंग कंफडरेशन के महासचिव चुने गए, खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव राजीव मेहता को नई जिम्मेदारी मिली है। हल्द्वानी निवासी राजीव मेहता पहले भारतीय हैं जिन्हें इसका महासचिव चुना गया है।

खेल प्रेमियों ने जताई खुशी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव मेहता को एशियन फेंसिंग कंफडरेशन का महासचिव चुना गया है। उनके महासचिव चुने जाने पर उत्तराखंड ओलंपिक संघ सहित हल्द्वानी के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ताशकंद, उज्बेकिस्तान में बीती एक दिसंबर को एशियन फेंसिंग कंफडरेशन का चुनाव हुआ था। जिसमें फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव राजीव मेहता ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसमें राजीव मेहता को एशियन फेंसिंग कंफडरेशन का महासचिव चुना गया है।

यह देश शामिल

इसमें चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग, यूएई, पाकिस्तान, अन्य अरब देश सहित करीब 46 देश शामिल हुए थे।

Exit mobile version