Site icon Khabribox

हल्द्वानी: हल्द्वानी में पुलिस कर्मियों के लिए लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में बीते कल गुरुवार दिनांक 20/3/2025 को हल्द्वानी कोतवाली में ई बायोटोरियम का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

दी यह जानकारी

इस शिविर में दवा मुक्त भारत अभियान के तहत स्वस्थ रहने हेतु अपनाई जाने वाली जीवनशैली के बारे में बताया गया। जिसमे ई–बायोटोरियम टीम के प्रभारी ललित पांडे एवं टीम द्वारा बायो मैग्नेटिक थैरेपी पर आधारित बायो मैग्नेटिक स्लीपिंग मैटर्स की उपयोगिता और उसके फायदे के बारे में भी जानकारी दी गई।

रहें मौजूद

इस स्वास्थ्य शिविर में शैलजा पांडे, उमा पन्त, त्रिलोक लटवॉल, कमलेश व पुलिस अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

Exit mobile version