Site icon Khabribox

हल्द्वानी: अधिवक्ता से मारपीट मामले में रोष, उठी एसआई को बर्खास्त करने की मांग

हल्द्वानी‌ से जुड़ी ख़बर सामने आई है। लालकुआं के बिंदुखत्ता में अधिवक्ता और चौकी इंचार्ज के बीच हुआ विवाद‌ बढ़ता जा रहा है।

मामले की निष्पक्ष जांच की मांग-

जिस पर अब बार एशोसिएशन हल्द्वानी ने लालकुआं में अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट की निंदा की है। इससे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सोमवार को हल्द्वानी जजी कोर्ट में कार्यवाहिष्कार किया। जिसमें बार एसोसिएशन के सचिव विनीत परिहार ने बताया कि अधिवक्ताओं के साथ इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।‌ अधिवक्ताओं ने संबंधित एसआई को बर्खास्त करने की मांग की है। सभी अधिवक्ताओं की मांग है कि जब तक एसआई को हटाया नहीं जाएगा, यह प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने मामले में निष्पक्षता से जांच करने की मांग की है। देखें वीडियो

https://youtu.be/uPp4LLVH9sg

Exit mobile version