Site icon Khabribox

हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की गरमपानी इकाई का गठन, पुष्कर पनोरा अध्यक्ष व लाखन टनवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी





हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन का विस्तार करते हुए आज अपनी गरमपानी इकाई की विधिवत गठन किया है।


नई कार्यकारिणी का गठन


हल्द्वानी स्थित प्रदेश कार्यालय (गुरुनानक मार्केट) में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया और उन्हें मनोनयन पत्र सौंपे गए। संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर की उपस्थिति में संगठन ने गरमपानी क्षेत्र के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। जिसमें पुष्कर सिंह पनोरा को अध्यक्ष, लाखन सिंह टनवाल को महामंत्री, भरत सिंह जलाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनित किया है।


जल्द होगा कार्यकारिणी का विस्तार


​मनोनयन पत्र प्राप्त करने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष पुष्कर सिंह पनोरा ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरेंगे। पनोरा ने घोषणा की कि वे जल्द ही गरमपानी इकाई की पूर्ण कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।


रहे मौजूद


​इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट और प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। अन्य उपस्थित लोगों में आजीवन सदस्य पंकज सुयाल, रवि गुप्ता, कार्यालय प्रभारी रजत पंत, बेतालघाट इकाई अध्यक्ष तारा सिंह भंडारी, मनोज नैनवाल, राजेंद्र सिंह रावत, कन्नू गोस्वामी, पिंकी आर्या, इंदर सिंह रमोला और रीना राठौर आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version