Site icon Khabribox

हल्द्वानी: युवती से की छेड़छाड़, भाई के साथ भी की मारपीट, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी कोतवाली में एक युवती ने अपने पड़ोसी युवक पर छेड़छाड़ व अभद्र टिप्पणी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि युवक ने छेड़खानी का विरोध करने पर उसके भाई के साथ भी मारपीट की।

कोचिंग में आने वाले बच्चों को भी भड़काता है

पुलिस के अनुसार मंडी गेट के निकट रहने वाली युवती बच्चों को कोचिंग कराती है, पड़ोस में रहने वाला पवन गुप्ता नाम का लड़का आये दिन अभद्रता व छेड़छाड़ करता है। युवती के कोचिंग में आने वाले बच्चों को भी भड़काता है। एसएसआई विजय मेहता ने बताया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

Exit mobile version