Site icon Khabribox

हल्द्वानी: उपभोक्ताओं के लिए बुक पार्सल को लेकर अच्छी खबर, एक क्लिक में पढ़िए

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। रेलवे के माध्यम से पार्सल मंगवाने वालों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे से पार्सल मंगाने को लेकर अच्छी खबर है।

पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएमएस) एप लागू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उपभोक्ताओं का बुक पार्सल अब रास्ते से गायब नहीं होगा। उन्हें पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएमएस) एप के जरिये अपने मोबाइल पर इसकी सूचना लगातार मिलती रहेगी। सामान बुक होने के साथ ही उपभोक्ता को एक बार कोड मिल जाएगा। इससे अब रेल उपभोक्ताओं को स्टेशन के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बताया है कि पहले और दूसरे चरण में बड़े स्टेशनों पर इसे लागू किया जा चुका है। जिसके बाद अब तीसरे चरण में पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों पर यह सुविधा लागू की जा रही है।

Exit mobile version