Site icon Khabribox

हल्द्वानी: साइबर ठगों का बढ़ता जाल, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर जेई से लाखों की ठगी

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में साइबर ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। जो अलग-अलग पैंतरे अपनाकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहें हैं।

जानें क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक मामला हल्द्वानी से सामने आया है। यहां हल्द्वानी के जल संस्थान के जेई के साथ शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी हुई है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस में तहरीर दी है। जिसमे अमरावती कॉलोनी थाना मुखानी हल्द्वानी निवासी हरीश चन्द्र जोशी पुत्र दया किशन जोशी ने साइबर पुलिस को बताया कि बीती 14 अप्रैल को उनके फेसबुक अकाउंट पर अनविका शर्मा नाम की एक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने पर आईडी यूज़र ने खुद को एक कंपनी का एग्जीक्यूटिव बताया। इसके बाद उनका व्हाट्सएप नंबर मांगकर बात की। शेयर ट्रेडिंग में रकम निवेश कर अच्छा मुनाफे की बात कहीं। विश्वास में लेकर बताई वेबसाइट पर जाकर एक अकाउंट बना लिया। 10 से 22 मई तक उन्होंने अपने दो बैंक खातों से कई बार ट्रांजेक्शन कर 36,79,916 रुपये का निवेश किया। वहीं रकम की निकासी करने पर उनसे टैक्स देने की मांग की गई। ऐसा नहीं करने पर साइबर ठगों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया। तब ठगी का अहसास हुआ।

जांच शुरू

जिसके बाद बुधवार को पीड़ित की तहरीर पर पंतनगर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version