Site icon Khabribox

हल्द्वानी: हल्द्वानी शहर में जलभराव होने की समस्या से मिलेगी निजात, यहां बनेगी टनल

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी शहर में जलभराव होने की समस्या से निजात मिलेगा। यहां शहर में जमा होने वाले पानी को गौला नदी तक पहुंचाने के लिए टनल बनेगी।

एनओसी मिलते ही निर्माण कार्य होगा शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो शहर में जमा होने वाले पानी को गौला नदी तक पहुंचाने के लिए रेलवे ट्रैक के नीचे टनल बनाई जाएंगी। इस समस्या को दूर करने के लिए अब रेलवे ट्रैक के नीचे से टनल (जल निकासी मार्ग) बनाने की योजना तैयार की गई है। उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) ने शहर के जलभराव वाले क्षेत्रों का सर्वे कर पांच स्थानों की पहचान की है। जहां से बारिश का पानी ट्रैक के नीचे बनी टनलों के माध्यम से सीधे गौला नदी तक पहुंचाया जाएगा। यूयूएसडीए ने टनल निर्माण के लिए भारतीय रेलवे से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मांगा है। रेलवे से एनओसी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Exit mobile version