Site icon Khabribox

हल्द्वानी: दहेज के लिए महिला का उत्पीड़न, पति, सास और देवर ने पार की हैवानियत

हमारे देश में दहेज लेना और देना दोनों ही कानूनी अपराध है। इसके बावजूद भी दहेज लेने और देने की प्रथा चलाई जा रही है। जिसके चलते हर रोज बेटी ऐसे दहेज लोभियों के लालच की भेंट चढ़ती है। ऐसा ही एक मामला उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से सामने आया है।

तीन साल पहले हुआ था विवाह-

जानकारी के अनुसार बरेली जिले के थाना मीरगंज निवासी महिला की शादी रामपुर जिले के थाना शहजाद नगर क्षेत्र में हुई थी। महिला की शादी तीन साल पहले हुई थी। तभी से ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते थे। यहां तक की बांझ होने का ताना देकर घर से निकालने की कोशिश में भी थे।

सास, देवर और पति ने किया उत्पीड़न-

जिस पर महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि दहेज में कार की मांग करने के बाद भी जब वह कार की डिमांड पूरी नहीं कर पाई तो ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते थे। महिला ने बताया कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सास ने मिट्टी के तेल से जिंदा जलाने की कोशिश की। यहां तक कि पति ने भी सारी हदें पार कर दी, जिसमें ससुर के कहने पर पति ने चाकू से उसका नाक-कान काटने का प्रयास किया। जिसमें एक कान काटकर अलग कर दिया और जब नाक काटने लगे तो जैसे तैसे स्थानीय लोगों ने उसकी जान बचाई।

Exit mobile version