Site icon Khabribox

हल्द्वानी: भारी बारिश का दौर जारी, लालकुआं रेलवे स्टेशन में हुआ जलभराव, कई ट्रेनों की रूकी आवाजाही

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। हल्द्वानी में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में लगातार हो रही बारिश से लालकुआं रेलवे स्टेशन में पानी भर गया है। इससे कई रेलगाड़ियां प्रभावित हुई है।

भारी बारिश से बढ़ी दुश्वारियां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके चलते कई  रेलगाड़ियों को रोका गया है। लखनऊ से काठगोदाम आने वाली रेलगाड़ी को किच्छा में रोका गया है। इसके अलावा बरेली से आने वाली डेमो ट्रेन को पंतनगर में रोका गया है। गुलरभोज से आ रही पैसेंजर रेलगाड़ी को टांडा जंगल में रोकी है। इसके अलावा दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को काठगोदाम में ही रोका गया है।

ट्रेनों को किया स्थगित

इस संबंध में लालकुआं के स्टेशन मास्टर पुस्कर सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया है की रेलवे स्टेशन में पानी भरने के चलते प्रातः छह बजे के बाद से अभी तक सभी ट्रेनों को स्थगित किया गया है।

Exit mobile version