Site icon Khabribox

हल्द्वानी: यहां पुलिस ने हजारों की शराब व स्मैक के साथ तस्करों को किया गिरफ्तार


पुलिस द्वारा लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार-

इसी क्रम में मुखानी थाना पुलिस ने आनन्दपुर तिराहे के पास 40 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा चौकी इंचार्ज भोटिया पड़ाव ने नैनीताल बार के बगल वाली गली से चोरी छिपे शराब बेचने ले जा रहे अनूप कुमार टम्टा निवासी जागनाथ कॉलोनी दमुवाढूंगा को 6 पेटी अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा है। वहीं तिसरी घटना वनभूलपुरा की है यहां पर एसओ नीरज भाकुनी ने चैकिंग के दौरान आंवला चौकी गेट गौजाजाली पास वनभूलपुरा से सतबीर उर्फ सत्ता निवासी आंवला गेट गौजाजाली को 20.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा है।

मुकदमा दर्ज-

सभी अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Exit mobile version