Site icon Khabribox

हल्द्वानी: मेडिकल छात्रों की रैगिंग मामले में हाईकोर्ट ने उच्चस्तरीय जांच के दिए आदेश


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ हल्द्वानी में मेडिकल के छात्रों के साथ रैगिंग के मामले को गंभीरता से लिया गया है।

उच्चस्तरीय जांच के आदेश-

जिसके बाद उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में मेडिकल के छात्रों के साथ रैगिंग के मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को कुमाऊं के आयुक्त दीपक रावत की अगुवाई में एक उच्चस्तरीय समिति को जांच के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ सख्त आपराधिक कारर्वाई करने के निर्देश दिए हैं।

सख्त कार्यवाही की मांग-

ज्ञात है कि सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग को लेकर हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के छात्र सिर मुंडवाकर तालिबानी तरीके से सिर झुका कर चल रहे हैं। जिसके बाद याचिकाकर्ता की ओर से इस मामले में जांच की मांग के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गयी है।

Exit mobile version