Site icon Khabribox

हल्द्वानी: हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामला: सुप्रीम कोर्ट के फैसले का राज्य आंदोलनकारियों ने किया स्वागत

हुकम सिंह कुंवर

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को अन्यत्र शिफ्ट करने के आदेश पर रोक लगाई है। जिसका राज्य आंदोलनकारियों ने स्वागत किया है।

पहले भी राज्य आंदोलनकारियों ने उठाई आवाज, आगे भी संघर्ष रहेगा जारी

राज्य आंदोलनकारी समाज संगठन के प्रदेश संयोजक हुकम सिंह कुंवर ने कहा यह जनभावनाओं की जीत है। कुंवर ने कहा वैसे भी जब बनते समय तय हो गया था जब तक राज्य की स्थाई राजधानी नही बन जाती है, तब तक अस्थाई राजधानी देहरादून और उच्च न्यायालय नैनीताल में रहेगा। तब ऐसे में छेड़छाड़ क्यों की जा रही है। राज्य आंदोलनकारीयों ने पहले भी इसके खिलाफ आवाज उठाई थी। जरूरत पड़ने पर फिर संघर्ष किया जाएगा।
  
किया स्वागत

राज्य आंदोलनकारी बृज मोहन सिजवाली,अनिता बर्गली,भुवन तिवारी,दीपक रौतेला,केदार पलड़िया,बालम सिंह बिष्ट,जगमोहन चिलवाल आदि ने इस निर्णय का स्वागत किया है।

Exit mobile version