Site icon Khabribox

हल्द्वानी: कालाढूंगी-हल्द्वानी मोटर मार्ग में भीषण हादसा, टक्कर होने से दो‌ बाइकों में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत, 04 घायल

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के कालाढूंगी-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर एक दिल दहला देने वाले हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

दो लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कालाढूंगी-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर देर रात तीन बाइकों में से दो में भीषण आग लग गई। हादसा उस समय हुआ, जब तीन बाइकें एक टैक्टर-ट्रॉली से टकरा गईं। इस टक्कर में दो बाइकों में आग लग गई। जिससे सड़क पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने जलते हुए लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दो युवकों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। वहीं, पति-पत्नी सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी एसटीएच (सुशीला तिवारी अस्पताल) रेफर किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version